News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular, fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state news reporting with Bhopal samachar portal. Epaper Bhopal consultancy welcomes readers.
6 August 2014
दुनिया पर मंडराया 'इबोला' बीमारी का खतरा
भोपाल : इबोला एक खतरनाक वायरस होता है. इबोला बीमारी छूने से होने वाली बीमारी है. हर देश इस बीमारी के डर से दहशत मे है. यह बीमारी अफ्रीका के तीन देशो मे 800 से ज्यादा लोगो की जान ले चुकी है. अमेरिका ने इबोला से निपटने के लिए 50 विशेषज्ञ पश्चिम अफ्रीका भेजे हैं. ब्रिटेन मे भी इबोला से एक व्यक्ति की गैटविक एयरपोर्ट पर मौत हो चुकी है. अफ्रीकी देशों में फैला घातक इबोला वायरस धीरे-धीरे अन्य देशों में भी पांव पसारने लगा है.
इबोला बीमारी के लक्षण तेज बुखार, उल्टी, डायरिया, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और गला खराब होना है. इबोला का पता लगाने के लिए ये टेस्ट होते है. एलिसा(एंटीबॉडी-कैप्चर एंजाइम लिंक्ड इम्योनोसोरबेंट एसे), एंटीजेन डिटेक्शन टेस्ट्स, सीरम न्यूट्रलाइजेशन टेस्ट्स, आर-टीपीसीआर(रिवर्स ट्रांसिक्र प्टेज पोलीमेरेज चेन रिएक्शन), इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी(सेल कल्चर के द्वारा वायरस अलग करना) है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक 27 जुलाई तक ही 1323 लोग इबोला का शिकार हो चुके थे. इसके संक्र मण से 800 लोगों की मौत हो चुकी है. इबोला वायरस के संक्र मण का कोई इलाज नहीं है. इबोला से बचने का कोई टीका या वैक्सीन भी नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला वायरस को बेकाबू करार दे दिया है.
Ford. Designed for living. Engineered to last. - Ford
Impossible is nothing - Adidas
Just do it - Nike, Inc.
The ultimate driving machine - BMW