News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular, fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state news reporting with Bhopal samachar portal. Epaper Bhopal consultancy welcomes readers.
17 August 2014
खाने मे ज्यादा नमक लेने की आदत से जा सकती है आपकी जान
भोपाल: एक वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन ज्यादा नमक का सेवन करने से विश्व के 187 देशों में करीब 16.50 लाख लोगों की जान चली गई. खाने में ज्यादा नमक का प्रयोग करने पर हुई शोध में ये बात सामने आई. 187 देशों की जनसंख्या पर किये गए एक अध्ययन के मुताबिक जरूरत से अधिक मात्रा मे नमक खाने मे प्रयोग किये जाने से हृदय संबंधी बीमारियों हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मौत का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है और लोग मौत का शिकार हो जाते हैं.
न्यू इंग्लैण्ड जर्नल आफ मेडिसिन(एनईजेएम) समाचार पत्र के अनुसार पूरे विश्व भर में औसतन प्रतिदिन 3.95 ग्राम नमक का उपयोग किया जाता है जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित नमक के प्रयोग की मानक मात्रा सिर्फ 2 ग्राम है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिचर्स के मुताबिक भारतीय शहरों में लोग प्रति दिन 7.6 ग्राम तक नमक खा रहे हैं.
वरिष्ठ एंडोक्रिनॉलोजिस्ट डॉ. अनूप मिश्रा ने बताया, 'इस शोध में पाया गया है कि ज्यादा नमक खाना तंबाकू खाने जितना ही हानिकारक है. ज्यादा नमक खाने वाले देशों की लिस्ट में भारत का भी नाम शामिल है. ज्यादातर लोगा पैक्ड नमकीन और ज्यादा नमक वाले खाने के अलावा अचार और पापड के जरिए भी नमक खाते हैं. ज्यादा नमक खाने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है.'
पेट कम करने के लिये खाने मे नमक की मात्रा कम होनी चाहिए. कम रक्तचाप वाले रोगियों को खाने मे नमक की मात्रा ज्यादा लेना चाहिए.
Ford. Designed for living. Engineered to last. - Ford
Impossible is nothing - Adidas
Just do it - Nike, Inc.
The ultimate driving machine - BMW