News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular, fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state news reporting with Bhopal samachar portal. Epaper Bhopal consultancy welcomes readers.
8 August 2014
रक्षाबंधन से बाज़ार मे रोनक आयी चहल-पहल बड़ी
> भोपाल: भाई-बहन के स्नेह का त्योहार रक्षाबंधन के आने से बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गई. त्यौहार के लिये जरूरी सामानों की खरीददारी होने लगी. घर की महिलाए पुरुष तैयारी मे जुट गए. महिलाएं और युवतियां ने भी खूब शॉपिंग की. बाजार में रखी राखी आकर्षण का खास केंद्र है. डाक से राखी भेजने का सिलसिला भी शुरु हो गया है.
इस बार रक्षाबंधन पर राजस्थान और हरयाणा सरकार ने राजस्थान रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा करने का तोहफा महिलाओं को देने का फैसला किया. उत्तर प्रदेश रोडवेज ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रोत्साहन योजना शुरू की. छह दिन में 1800 किलोमीटर बस चलाने पर चालक एवं परिचालक को 660-660 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 97 सदस्यों का एक दल रायपुर पहुंचा. ये दल छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी का त्यौहार मनाकर वे पटना साहिब होते हुए महीने भर बाद वापस अपने देश लौटेंगे.
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को पड़ रहा है. भद्रा काल में राखी का त्योहार मनाना शुभ फलदायी नहीं होता है. इस दिन सुबह से लेकर दिन के 1 बजकर 38 मिनट तक भद्रा काल है. इसके बाद ही राखी का त्योहार मनाना शुभ फलदायी रहेगा. रविवार का दिन होने के कारण 4:30 से 6 बजे तक राहु काल रहेगा. इसलिए इस समय के बाद भी राखी का त्योहार मनाने से बचना अच्छा रहेगा.
सावन माह के साथ ही पर्व की शुरुआत हो गई है. रक्षाबंधन पर्व के चलते बाजारों में सब प्रकार की दुकानें सज गई हैं. कुछ लोगो ने जगह जगह अस्थाई दुकानें भी लगाई है. गिफ्ट सेंटर, राखी, रुमाल, कपड़ा, मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है. बाजार में नई नई किस्म की राखियां उपलव्ध है. मोदी राखी, नीतीश राखी भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. बच्चो की भीड़ चॉकलेट्स, मोबाइल, खिलौने, गेम्स, स्टेच्यू की दुकानो पर नजर आ रही है.
Ford. Designed for living. Engineered to last. - Ford
Impossible is nothing - Adidas
Just do it - Nike, Inc.
The ultimate driving machine - BMW