News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular, fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state news reporting with Bhopal samachar portal. Epaper Bhopal consultancy welcomes readers.
12 August 2014
मुख्यमंत्री तेलंगाना की सांसद बेटी कविता पर देशद्रोह का मुकदमा
हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी कविता पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज. कविता निजामाबाद से टीआरएस सांसद है. उनके जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना को भारत से अलग कर देने बाले विवादित बयान पर केस दर्ज हुआ. बीजेपी के संयोजक और वकील करूणासागर ने टीआरएस सासंद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है. साउथ जोन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत के निर्देश पर आईपीसी की धारा 124-ए(देशद्रोह) और धारा 505(सार्वजनिक शरारत को प्रेरित करना) के तहत दर्ज किया गया.
20 जुलाई 2013 को एक अखवार को दिए साक्षात्कार में कविता ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना पहले भारत के हिस्से नहीं थे. जब भारत आजाद हुआ तब जबर्दस्ती भारत ने जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना को अपने अधीन कर लिया. और कहा कि भारत सरकार को तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर को स्वतंत्र कर देना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सभी विवादों को समाप्त कर देना चाहिए.
Ford. Designed for living. Engineered to last. - Ford
Impossible is nothing - Adidas
Just do it - Nike, Inc.
The ultimate driving machine - BMW