Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

25 December 2018

मुख्यमंत्री कमलनाथ के कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह

मप्र कमलनाथ कैबिनेट शपथ

भोपाल: मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों में दो महिलाएं, एक निर्दलीय और एक मुस्लिम विधायक भी शामिल हैं. नाथ के मंत्रिमंडल में 15 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं. पहली बार विधायक बनने वाले नेताओं में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया है. राजभवन के लॉन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल पटेल ने सभी नए मंत्रियों को गुलदस्ता देकर बधाई दी.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह इस मंत्रिमंडल के सबसे युवा सदस्य हैं, जिनकी उम्र महज 32 साल है. मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को तवज्जो दी गई है. मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा 9 मंत्री मालवा-निमाड़ से शामिल किए गए हैं. कमल नाथ, दिग्विजय सिंह गुट के 20, सिंधिया गुट के 7 और अरुण यादव गुट के 1 विधायक को जगह मिली है.

मंत्रिमंडल गठन के लिए कमल नाथ चार दिनों तक दिल्ली में रहे. इस दौरान क्षेत्रीय संतुलन और गुटों को साधने की कवायद की. राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एके एंटनी समेत कई दिग्गज नेताओं से मशविरा किया.

मंत्री पद शपथ ली

  1. विजयलक्ष्मी साधौ(महेश्वर)
  2. इमरती देवी(डबरा)
  3. आरिफ अकील
  4. प्रदीप जायसवाल(निर्दलीय)
  5. सज्जन सिंह वर्मा
  6. हुकुम सिंह कराड़ा
  7. गोविंद सिंह
  8. बाला बच्चन
  9. बृजेंद्र सिंह राठौर
  10. लाखन सिंह यादव
  11. तुलसी सिलावट
  12. गोविंद सिंह राजपूत
  13. ओंकार सिंह मरकाम
  14. डॉक्टर प्रभुराम चौधरी(साँची)
  15. प्रियव्रत सिंह
  16. सुखदेव पानसे
  17. उमंग सिंघार
  18. हर्ष यादव
  19. जयवर्धन सिंह(राधौगढ़)
  20. जीतू पटवारी(राऊ)
  21. कमलेश्वर पटेल
  22. लखन घनघोरिया
  23. महेंद्र सिंह सिसोदिया
  24. पीसी शर्मा
  25. प्रद्युम्न सिंह तोमर
  26. सचिन यादव
  27. सुरेंद्र सिंह बघेल
  28. अरुण भनोट

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus