Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

30 May 2019

नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ

पीएम मोदी शपथ समारोह

नई दिल्ली: नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने आज दूसरी बार गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. कुल 58 मंत्रियो ने शपथ ली इनमे 25 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री शामिल है. मोदी 2.0 में इस बार कुल 6 महिला मंत्री बनी. मध्य प्रदेश से चार मंत्री बने. उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 9 सांसदों को मंत्री बनाया गया. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया.

पीएम मोदी शाह राजनाथ शपथ समारोह

सुबह पीएम ने वॉर मेमोरियरल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. राजघाट पर बापू को, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने.

पीएम मोदी शपथ राष्ट्रपति भवन

राजधानी में समारोह की सुरक्षा के लिए 10 हजार जवान तैनात किए गए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के बाद राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' गाया गया.

समारोह में बिम्स्टेक देशों के नेता, राहुल गांधी, सुषमा स्वराज, केजरीवाल, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी शामिल हुए. नोबल पुरुस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी और राजनेता शामिल थे. करीब 8 हजार मेहमान पहुंचे. पीएम के प्रस्तावकों समेत काशी से 60 विशिष्टजनो को आमंत्रित किया गया था.

पीएम मोदी पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री बन गए है. भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटें हासिल की है.

 

 

कैबिनेट मंत्री

1 नरेंद्र दामोदर दास मोदी प्रधानमंत्री
2 राजनाथ सिंह लखनऊ(उप्र)
3 अमित शाह गांधी नगर(गुजरात)
4 नितिन गडकरी नागपुर(महाराष्ट्र)
5 डीवी सदानंद गौड़ा बेंगलुरु उत्तर(कर्नाटक)
6 निर्मला सीतारमण राज्यसभा सदस्य
7 रामविलास पासवान चुनाव नहीं लड़ा
8 नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना(मप्र)
9 रविशंकर प्रसाद पटना साहिब(बिहार)
10 हरसिमरत कौर बादल बठिंडा(पंजाब)
11 थावरचंद गहलोत राज्यसभा सदस्य
12 एस जयशंकर पूर्व विदेश सचिव
13 रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार(उत्तराखंड)
14 अर्जुन मुंडा खूंटी(झारखंड)
15 स्मृति ईरानी अमेठी(उप्र)
16 हर्षवर्धन चांदनी चौक(दिल्ली)
17 प्रकाश जावड़ेकर राज्यसभा सदस्य
18 पीयूष गोयल राज्यसभा सदस्य
19 धर्मेंद्र प्रधान राज्यसभा सदस्य
20 मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा सदस्य
21 प्रहलाद जोशी धारवाड़(कर्नाटक)
22 महेंद्रनाथ पांडेय चंदौली(उप्र)
23 अरविंद सावंत मुंबई दक्षिण(महाराष्ट्र)
24 गिरिराज सिंह बेगूसराय(बिहार)
25 गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर(राजस्थान)

 

 

राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार)

1 संतोष गंगवार बरेली(उप्र)
2 राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव(हरियाणा)
3 श्रीपद नाइक उत्तर गोवा(गोवा)
4 जितेंद्र सिंह उधरपुर(जम्मू-कश्मीर)
5 किरेन रिजिजू अरुणाचल पश्चिम
6 प्रहलाद पटेल दमोह(मप्र)
7 आरके सिंह आरा(बिहार)
8 हरदीप पुरी राज्यसभा सदस्य
9 मनसुख मांडविया राज्यसभा सदस्य

 

 

राज्य मंत्री

1 फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला(मप्र)
2 अश्विनी चौबे बक्सर(बिहार)
3 अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर(राजस्थान)
4 वीके सिंह गाजियाबाद(उप्र)
5 कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद(हरियाणा)
6 रावसाहेब दानवे जालना(महाराष्ट्र)
7 जी किशनरेड्डी सिकंदराबाद(तेलंगाना)
8 पुरुषोत्तम रुपाला राज्यसभा सदस्य
9 रामदास आठवले राज्यसभा सदस्य
10 साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर(उप्र)
11 बाबुल सुप्रियो आसनसोल(बंगाल)
12 संजीव बालियान मुजफ्फरनगर(उप्र)
13 संजय धोत्रे अकोला, महाराष्ट्र
14 अनुराग ठाकुर हमीरपुर, हिमाचल
15 सुरेश अंगड़ी बेलगाम, कर्नाटक
16 नित्यानंद राय उजियारपुर(बिहार)
17 रतन लाल कटारिया अंबाला(हरियाणा)
18 वी मुरलीधरन राज्यसभा सदस्य
19 रेणुका सिंह सरुता सरगुजा(छत्तीसगढ़)
20 सोम प्रकाश होशियारपुर(पंजाब)
21 रामेश्वर तेली डिब्रूगढ़(असम)
22 प्रताप चंद्र सारंगी बालासोर(ओडिशा)
23 कैलाश चौधरी बाड़मेर(राजस्थान)
24 देबश्री चौधरी रायगंज(बंगाल)

 

 

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus