Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

29 August 2021

राष्ट्रीय खेल दिवस, टोक्यो पैराओलंपिक भारत ने जीते 3 पदक

टोक्यो पैराओलंपिक 3 पदक

नई दिल्ली: राष्ट्रीय खेल दिवस पर पदको की बरसात. भारत ने टोक्यो ओलंपिक में तीन पदक जीते. टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल ने रजत पदक जीता, भारत को पहला पदक दिलाया. भारत के निषाद कुमार ने भी ऊंची कूद में रजत पदक जीता. विनोद कुमार ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो के मुकाबले में कांस्य पदक जीता है. राष्ट्रीय खेल दिवस इस दिन पूरे देश में खेल दिवस मनाया जा रहा था और टोक्यो से मेडल जीतने की खबर से जश्न को तीन गुना बढ़ा दिया. मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस पर Fit India Mobile App भी लांच किया गया.

टोक्यो पैराओलंपिक 3 पदक

भाविनाबेन स्वर्ण पदक जीतने से चूंकि. महिला एकल वर्ग के क्लास 4 इवेंट के फाइनल में चीन की झोउ यिंग के हाथों 0-3 से हार का सामना कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा. वह पहली भारतीय महिला पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालम्पिक में इस इवेंट में कोई पदक जीता है. इसके साथ ही भाविना, दीपा मलिक के बाद दूसरी महिला एथलीट हैं जिन्होंने पैरालम्पिक में पदक जीता है. भाविना ने 2017 में बीजिंग में हुए अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ एशियाई पैरा टेटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. भाविना 12 महीने की उम्र में पोलियो से संक्रमित हो गई थी.

भारत ने अब तक पैरालम्पिक में तीन स्पोटर्स में 12 पदक जीते हैं जिनमें एथलेटिक्स(तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य), पावरलिफ्टिंग(एक कांस्य) और तैराकी(एक स्वर्ण) शामिल है. टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने तीन पदक जीते.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus