Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

19 June 2021

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को नम आँखों से अंतिम विदाई

मिल्खा सिंह अंतिम विदाई

चंडीगढ़: खेल जगह के चहेते पद्मश्री 91 वर्षीय मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हुए. फ्लाइंग सिख का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. राज्यपाल समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं. उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर. टीम इंडिया ने हाथो में काली पट्टी बांधकर दी श्रद्धांजलि. राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने शोक जताया. वे कोरोना संक्रमित हो गए थे. उनसे 5 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया था. पंजाब सरकार ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह अंतिम विदाई

4 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मिल्खा सिंह ने अपने करियर में कई खिताब जीते. मिल्खा सिंह ने 1956, 1960 और 1964 ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. 1960 रोम ओलिंपिक में मिल्खा सिंह की 400 मीटर की फाइनल रेस में भाग लिया. मिल्खा सिंह ने भारत के झंडे को पूरी दुनिया में लहराया. पटियाला खेल विश्वविद्यालय उनके निधन पर मिल्खा सिंह चेयर की स्थापना की घोषणा की.

पद्मश्री मिल्खा सिंह निधन

उनका जन्म स्वतंत्रता से पहले पंजाब में हुआ था. देश के विभाजन के समय हुई हिंसा के दौरान सिंह के माता-पिता की मौत हो गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के शरणार्थी शिविर में रहने को मजबूर होना पड़ा था. मिल्खा सिंह भारत के साथ ही बड़े होते गए और उभरते हुए राष्ट्र के साथ उन्होंने अपनी पहचान बनाई. उनका पुश्तैनी गांव गोविंदपुरा आज पाकिस्तान के पंजाब में है.

फरहान अख्तर के अभिनय वाली 2013 में आई 'भाग मिल्खा भाग' सिंह के जीवन पर ही आधारित थी. मिल्खा सिंह ने पाकिस्तान में अब्दुल खलीक को हराकर 'फ्लाइंग सिख' का खिताब पाया था, प्रदर्शन से 6000 दर्शक दंग रह गए थे.

अंतिम संस्कार में केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह आदि कई हस्तियां वहां मौजूद रहीं. खेल जगत की हस्तियों सहित मेगास्टार अमिताभ बच्चन, सुपर स्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और सिनेमा जगत की अन्य हस्तियों ने महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि मिल्खा सिंह के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है और महान खिलाड़ी के संघर्ष की कहानी और उनकी शख्सियत पीढ़ियों तक भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक बहुत बड़ा खिलाड़ी खो दिया जिनका असंख्य भारतीयों के हृदय में विशेष स्थान था. अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे. मैं उनके निधन से आहत हूं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि भारत अपने 'फ्लाइंग सिख' को याद करता है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिल्खा सिंह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'देश में जब भी उड़ान की कहानियां कही जाएंगी, तब एक ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आएगा जिसने रेस के मैदान में देश और करोड़ों भारतीय युवाओं के सपनों को एक नयी ऊंचाई दी. मिल्खा सिंह जी, विनम्र श्रद्धांजलि'.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus