Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

21 July 2022

राष्ट्रपति चुनाव द्रोपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी

राष्ट्रपति चुनाव द्रोपदी मुर्मू जीत

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना हुई. द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव जीता, देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति चुनी गई. विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी. 5,77,777 वोट पाकर द्रौपदी मुर्मू ने जीता चुनाव. आखिरी चरण की मतगणना अभी जारी है.

राष्ट्रपति चुनाव द्रोपदी मुर्मू जीत

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद ही 10 राज्यों में सभी सांसदों और विधायकों के कुल मतों के लगभग 72 प्रतिशत मत प्राप्त कर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया था. तीसरे दौर की मतगणना के बाद ही वह चुनाव जीत गईं. तीसरे चरण में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब के वोटों की गिनती हुई. तीसरे चरण की काउंटिंग खत्म होने पर ही द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 मूल्य के 2,161 वोट मिल गए जो जीत के लिए जरूरी 5,43,261 मूल्य के वोटों से ज्यादा हैं. तीसरे चरण तक कुल 3,219 वैध वोट गिने गए जिनका मूल्य 8,38,839 है. इनमें यशवंत सिन्हा को 1,058 वोट मिले जिनका कुल मूल्य 2,61,062 है.

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी. जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नड्डा, बीजेपी नेताओ ने उनके घर पहुंच कर उनको बधाई दी. भारत के राष्ट्रपति को 5 लाख वेतन, 340 कमरों का शाही आवास की सुविधाएं मिलती हैं. उन्हें शपथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिलाते हैं. राष्ट्रपति तीनों सेना के सर्वोच्च कमांडर होते हैं, साथ ही उनकी मंजूरी के बिना कोई कानून पास नहीं हो सकता है. 320 एकड़ में फैले राष्ट्रपति भवन का निर्माण 1929 में पूरा हुआ था. इसकी मेन बिल्डिंग में 340 कमरे हैं. मुग़ल गार्डन है जो आम लोगो के लिए साल भर में एक बार खोला जाता है.

द्रौपदी मुर्मू की जीत से झूमा झारखंड, 500 आदिवासी गांवों में जश्न का माहौल, 25 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह. जनजातीय गांवों में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है. मुर्मू की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओ और नेताओ ने मिठाई बाँटी. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus