Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

22 June 2022

पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार

द्रौपदी एनडीए राष्ट्रपति उम्मीदवार

नई दिल्ली: एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया. वे देश की संभावित नई राष्ट्रपति है. वही विपक्ष ने यशवंत सिंहा को अपना उम्मीदवार बनाया. आगामी चुनाव में ओडिशा की आदिवासी मूल की मुर्मू का सामना पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा से होगा.

जसवंत विपक्ष राष्ट्रपति पद उम्मीदवार

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल है. अगर वे राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो द्रौपदी मुर्मू इस पद पर पहुंचने वालीं देश की पहली आदिवासी महिला होंगी. उम्मीदवार के लिए संसदीय दल ने 20 नामों पर विचार किया और फिर यह फैसला किया गया कि इस पद के लिए पूर्वी भारत से किसी महिला आदिवासी को चुना जाए.

चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होना है. 21 जुलाई को मतदान होगा और 25 जुलाई को नये राष्ट्रपति शपथ लेंगे.

64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू 2017 में भी राष्ट्रपति पद के लिए मजबूद दावेदार थीं लेकिन तब बिहार के तत्कालीन राज्यपाल और दलित नेता रामनाथ कोविंद को प्राथमिकता दी गई. मुर्मू ने एक पार्षद के तौर पर राजनीति की शुरुआत की थी. ओडिशा से दो बार भारतीय जनता पार्टी की विधायक रहीं मुर्मू को बीजेडी-बीजेपी सरकार में नवीन पटनायक ने मंत्री भी बनाया था. मुर्मू ने ओडिशा में वाणिज्य, परिवहन और पशुपालन व मत्स्य मंत्रालय संभाले थे. मुर्मू का निजी जीवन त्रासद रहा है. उन्होंने अपने पति और दोनों बेटों को खोया है. उनकी एकमात्र जीवित संतान उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू हैं, जो रांची में रहती हैं.

ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने भी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीवारी के लिए बधाई दी.

विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को इस पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है. भारतीय प्रशासनिक सेवा(आइएएस) के पूर्व अधिकारी यशवंत सिन्हा झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद रह चुके हैं और केंद्र सरकार में मंत्री भी. वे लंबे वक्त तक बीजेपी के ही नेता रहे, लेकिन हाल के वर्षो में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ लगातार मुखर होते चले गए और अंततः बीजेपी से अलग होना पड़ा.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus