Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

14 November 2022

2022 के खेल पुरुस्कार घोषणा, शरत कमल को खेल रत्न

2022 खेल पुरुस्कार घोषणा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय खेल पुरुस्कार 2022 की घोषणा हुई. टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को खेल रत्न मिलेंगा. अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है, जबकि द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए 7 कोच चुने गए हैं. 4 खिलाड़ी ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी. युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सोमवार 14 नवंबर को अवार्डो की घोषणा की.

2022 खेल पुरुस्कार घोषणा

मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता कई सालों से टेबल टेनिस में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं. इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किया था. शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं. उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है.

अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए पदक लेकर आए थे. इनमें बैडमिंटन के युवा स्टार लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं. इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है. लक्ष्य सेन ने पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुष एकल का कांस्य पदक जीता था. वह थॉमस कप में स्वर्ण जीतने वाली पुरुष बैडमिंटन टीम का भी हिस्सा थे. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड

खिलाड़ी

खेल

शरत कमल अचंता

टेबल टेनिस

अर्जुन अवॉर्ड

खिलाड़ी

खेल

सीमा पुनिया

एथलेटिक्स

एल्डहॉस पॉल

एथलेटिक्स

अविनाश मुकंद साबले

एथलेटिक्स

लक्ष्य सेन

बैडमिंटन

एचएस प्रणय

बैडमिंटन

अमित पंघाल

बॉक्सिंग

निकहत जरीन

बॉक्सिंग

भक्ति प्रदीप कुलकर्णी

चेस

रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा

चेस

दीप ग्रेस इक्का

हॉकी

सुशीला देवी

जूडो

साक्षी कुमारी

कबड्डी

नयन मोनी साक्या

लॉन बॉल

सागर कैलास ओवहलकर

मलखंभ

एलावेनिवलारिवन

शूटिंग

ओमप्रकाश मिथरवाल

शूटिंग

श्रीजा अकुला

टेबल टेनिस

विकास ठाकुर

वेटलिफ्टिंग

अंशु

कुश्ती

सरिता

कुश्ती

प्रवीण

वुशू

मानसी गिरिशचंद्र जोशी

पैरा बैडमिंटन

तरुण ढिल्लों

पैरा बैडमिंटन

स्वप्निल संजय पाटिल

पैरा स्विमिंग

जेर्लिन अंकिता जे

डीफ बैडमिंटन

लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार

खिलाड़ी

खेल

अश्विनी अकुंजी सी

एथलेटिक्स

धर्मवीर सिंह

हॉकी

बीसी सुरेश

कबड्डी

नीर बहादुर गुरुंग

पैरा एथलेटिक्स

सामान्य कैटेगरी

कोच

खेल

जीवनजोत सिंह तेजा

तीरंदाजी

मोहम्मद अली कमर

बॉक्सिंग

सुमा सिद्धार्थ शिरुर

पैरा शूटिंग

सुजीत मान

कुश्ती


लाइफटाइम कैटेगरी

कोच

खेल

दिनेश जवाहर लाड

क्रिकेट

बिमल प्रफुल्ल घोष

फुटबॉल

राज सिंह

कुश्ती


खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022

कैटेगरी

संस्थान

युवा खिलाड़ियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए

ट्रांसस्टाडिया इंटरप्राइजेज

खेल को बढ़ावा देने के लिए

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंड्रस्टियल टेक्नोलॉजी

विकास के लिए खेल

लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus