Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

23 December 2023

राष्ट्रीय पुरुस्कार घोषणा, मध्य प्रदेश 3 खिलाडी अर्जुन अवार्ड

मध्य प्रदेश 3 खिलाडी अर्जुन अवार्ड

भोपाल: मध्य प्रदेश के 3 खिलाड़‍ियों और 1 कोच को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, प्राची यादव और सुशीला चानू को अर्जुन पुरस्कार वहीं शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 9 जनवरी को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु इन्हें राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी.

20 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की. मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है. अगले महीने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पुरुस्कार देकर खिलाडियों को सम्मानित किया जाएगा.

बता दें कि अवार्ड के लिए चयनित ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Ashwary Pratap Singh Tomar) मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलंपिक खिलाड़ी, प्राची यादव (Prachi Yadav) पेरा कनोइंग की खिलाड़ी और सुशीला चानू (Sushila Chanu) मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर है. शिवेंद्र सिंह (Shivendra Singh) भारतीय हॉकी टीम के कोच है. एशियन गेम्स में ऐश्वर्य रहे सबसे सफल एथलीट, प्राची यादव ने पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, सुशीला की कप्तानी में भारत ने ब्रॉन्ज जीता.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus