Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

26 November 2025

महिला ब्लाइंड कप, भारतीय टीम शानदार जीत

महिला ब्लाइंड कप जीत

नई दिल्ली: भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता. पड़ोसी देश नेपाल को फाइनल में शिकस्त दी. कोलंबो के पी सारा ओवल में खेले गए फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर इंडिया ने पहला ब्लाइंड विमेंस T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. मेहरीन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं.

भारतीय क्रिकेट फैंस को दोहरी खुशी मिली. एक तरफ जहां महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी की खबरें चर्चा में रहीं तो वहीं, ब्लाइंड महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया. इंडिया ने पहले बॉलिंग करते हुए नेपाल को पांच विकेट पर 114 रन पर रोक दिया. इसके बाद फिर सिर्फ 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर खिताब जीत लिया.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus