News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
17 April 2026
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल, बीजेपी प्रदर्शन

नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा. देशभर में शनिवार को बीजेपी का विरोध प्रदर्शन होंगा. NDA के सहयोगी दल प्रदर्शन में शामिल होंगे. अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने के लिए कांग्रेस, टीएमसी पर निशाना साधा.
लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका. 21 घंटे की चर्चा के बाद बिल पेश किया गया था. विधेयक के गिरने के बाद विपक्ष ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया है तो वहीं बीजेपी ने शनिवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है. देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण दिलाने के लिए बिल था. लोकसभा में मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया. लोकसभा में मौजूद 528 सांसदों ने वोट डाले.