Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

01 February 2026

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, आम बजट 2026-27 पेश

आम बजट 2026-27

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2026-27 का आम बजट रविवार को पेश किया. वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि हम ग्रोथ की गति बनाए रखने के लिए रास्ता बना रहे हैं. यह उनका लगातार नौवां बजट है. 53.5 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया. पहली बार रविवार को बजट पेश हुआ. बजट में कैपिटल खर्च 12.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ाया. फिस्कल डेफिसिट 4.4% पर रखा. विदेशी टूर पर TCS 2% और इंपोर्टेड सामान पर ड्यूटी 10% कर दी गई है. टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सेमिकंडक्टर, डिफेंस, MSME, किसान और उच्च शिक्षा पर बड़े ऐलान किए. इंफ्रा, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत पर ज्यादा फोकस रहा. अगले 5 वर्षों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ बायोफार्मा शक्ति का प्रस्ताव पेश किया गया. 'वीबी-जी राम जी' के लिए 95,000 करोड़ रुपये आवंटित किए. पूर्वोदय राज्यों में पांच पर्यटन स्थलों का निर्माण करेगी. 4,000 ई-बस की व्यवस्था करेगी. प्रमुख औद्योगिक 'लॉजिस्टिक' केंद्रों के आसपास 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप की स्थापना. 15,000 माध्यमिक विद्यालयों में कंटेंट लैब स्थापित करने के लिए समर्थन देने का प्रस्ताव.

बजट के बाद खनिज, स्क्रैप, शराब, वायदा कारोबार करना महंगा होगा.

बजट के बाद कैंसर, शुगर से जुड़ी दवाइयां, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां, सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें, चमड़ा और कपड़ा निर्यात करना, जूते, बैट्री माइक्रोवेव ओवन सस्ता होगा. रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जायेंगी.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus