Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

26 January 2026

77वां गणतंत्र दिवस समारोह, शान से फहराया तिरंगा

77th गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति फहराया तिरंगा

नई दिल्ली: 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे देश में राष्ट्रीय गौरव और भव्यता के साथ मनाया गया. राजधानी में कर्तव्य पथ पर समारोह का आयोजन किया गया. ऐतिहासिक परेड में भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक संबंधों की सशक्त झलक देखने को मिली. परेड में थलसेना, नौसेना और वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ियों ने अनुशासन और सामर्थ्य का शानदार प्रदर्शन किया. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने तिरंगा झंडा फहराया, जिसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान गूंज उठा. भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया. इस अवसर पर यूरोपीय संघ के शीर्ष नेता मुख्य अतिथि बने.

77th गणतंत्र दिवस फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोपीय संघ के मुख्य अतिथियों, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, के साथ पारंपरिक बग्गी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचीं. इस साल गणतंत्र दिवस के साथ-साथ वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का उत्सव भी मनाया गया.

कार्यक्रम में अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों, सैन्य वाहनों और हेलीकॉप्टर फ्लाईपास्ट ने भारत की रक्षा क्षमता को प्रदर्शित किया. आसमान में गूंजती सैन्य हेलीकॉप्टरों की आवाज और जमीन पर कदमताल करती टुकड़ियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं. परेड में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं और विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus