Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

15 March 2026

चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस, 5 राज्य चुनाव तिथि घोषित

5 राज्य चुनाव तिथि

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए रविवार को तिथिया घोषित की. पश्च‍िम बंगाल, असम, केरल, पुदुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर द‍िया है. बंगाल में 2 चरणों में जबक‍ि बाकी राज्‍यों में 1 चरण में चुनाव कराए जाएंगे. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग तो पुदुचेरी-असम-केरल में 9 अप्रैल, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को पड़ेंगे वोट. 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान. 4 मई को नतीजे घोषित होंगे.

5 राज्य चुनाव तिथि घोषित

चुनावों की घोषणा से 1 घंटे पहले पश्च‍िम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों-मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान कर द‍िया है. तिथि घोषणा के बाद तम‍िलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी में भी सरकारें अलर्ट मोड में आ गई हैं. असम की लड़ाई को सबसे बड़ा माना जा रहा है, क्‍योंक‍ि यहां कांग्रेस पार्टी ह‍िमंता बिस्वा सरमा को दूसरी बार सत्‍ता में आने से रोकने की हर कोश‍िश कर रही है.

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 5 राज्‍यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन सभी 5 राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है. इसी वजह से अप्रैल-मई के बीच पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus