News of Madhya Pradesh India
Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal
16 March 2026
राज्यसभा चुनाव 2026 रिजल्ट, बिहार में एनडीए जीत

पटना: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार को वोटिंग हुई. विशेष रूप से बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए वोटिंग हुई. दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होना था जिसमें से 26 कैंडिडेट पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. जहां 11 सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण वोटिंग की गई.
बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर वोटिंग हुई. बिहार राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना से कोलकाता रवाना हो गए हैं. एनडीए ने सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की. एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नबीन राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. उपेंद्र कुशवाहा की जीत हुई. ओडिशा में राज्यसभा चुनाव में रोमांचक जीत हासिल कर दिलीप रे ने अपने पुराने साथी बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक को 24 साल बाद झटका दिया है. ओडिशा राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 2, बीजेडी के 1 और 1 निर्दलीय कैंडिडेट की जीत हुई.
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में आपत्तियों के कारण काउंटिंग में देरी हुई. भाजपा और कांग्रेस वोटिंग की गोपनीयता को लेकर भिड़ गए. जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने तीनों शिकायतें केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दीं. अब आयोग के फैसले के बाद ही मतगणना का रास्ता साफ होगा