Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

17 August 2023

मप्र-छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव, मप्र बीजेपी प्रथम सूची

मप्र चुनाव बीजेपी प्रथम सूची

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की. कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया. पिछली बार हारे 14 चेहरों और 12 नए चेहरे को चुनाव में मौका दिया गया. आगामी चुनावों के लिए बीजेपी की राज्य में ये पहली लिस्ट है. इस बार चुनावी मैदान में बीजेपी और कांग्रेस के अलावे आम आदमी पार्टी भी है.

गौरतलब है मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में अब बीजेपी ने बिना देर किए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें झाबुआ, छतरपुर, भोपाल, जबलपुर और चित्रकूट सहित कुल 39 सीटें शामिल हैं. राज्य में विधानसभा की 230 सीटें हैं. अभी मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी. लेकिन बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और साल 2020 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई.

सबलगढ़- सरला विजेंद्र रावत
सुमावली- अदल सिंह कंसाना
गोहद (अजा)- लाल सिंह आर्य
पिछोर- प्रीतम लोधी
चाचौड़ा- प्रियंका मीणा
चंदेरी- जगन्नाथ सिंह रघुवंशी
बंडा- वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार
महाराजपुर- कामाख्या प्रताप सिंह
छतरपुर- ललिता यादव
पथरिया- लखन पटेल
गुन्नौर (अजा) - राजेश कुमार वर्मा
चित्रकूट- सुरेंद्र सिंह गहरवार
पुष्पराजगढ़ (अजजा) - हीरा सिंह श्याम
बड़वारा (अजजा)- धीरेंद्र सिंह
बरगी- नीरज ठाकुर
जबलपुर पूर्व (अजा)- अंचल सोनकर
शाहपुरा (अजजा)- ओमप्रकाश धुर्वे
बिछिया (अजजा)- विजय आनंद मरावी
बैहर (अजजा)- भगत सिंह नेताम
लांजी- राजकुमार कराये
बरघाट (अजजा)- कमल मस्कोले
गोटेगाँव (अजा)- महेंद्र नागेश
सौसर- नानाभाऊ मोहोड
पांढुर्णा (अजजा) - प्रकाश उइके
मुल्ताई- चन्द्रशेखर देशमुख
भैंसदेही (अजजा)- महेंद्र सिंह चौहान
भोपाल उत्तर- आलोक शर्मा
भोपाल मध्य- ध्रुव नारायण सिंह
सोनकच्छ (अजा)- राजेश सोनकर
महेश्वर (अजा)- राजकुमार मेव
कसरावद- आत्माराम पटेल
अलीराजपुर (अजजा)- नागर सिंह चौहान
झाबुआ (अजजा)- भानू भूरिया
पेटलावद (अजजा)- निर्मला भूरिया
कुक्षी (अजजा)- जयदीप पटेल
धरमपुरी (अजजा)- कालू सिंह ठाकुर
राऊ- मधु वर्मा
घाटिया (अजा)- सतीश मालवीय
तराना (अजा)- ताराचंद गोयल

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus