Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

23 August 2023

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग, देश में जश्न का माहौल

चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लैंडिंग

श्रीहरिकोटा: भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को इतिहास रचा. चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है. इस सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. इसरो ने लैंडिंग के बाद की पहली तस्वीर जारी की. जाति मजहब की दीवारे तोड़ देश ने सफल लैंडिंग के लिए दुआएं की. पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से ISRO केंद्र से लाइव जुड़े रहे. टीवी चैनलों पर लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया गया.

Chandrayaan-3 की सफलता के लिए अयोध्या में मजहब की दीवारें टूटी, इकबाल अंसारी के साथ साधु-संत प्रार्थना करने आए. चंद्रयान-3 के लैंडर से बाहर प्रज्ञान रोवर आया, सफल लैंडिंग के साथ भारत की दुनिया में साख बढी. चंद्रयान-3 ने लैंडिंग के लिए चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना है.

प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, बाबा रामदेव, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीनी दूतावास, आरबीआई गवर्नर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने भारत के वैज्ञानिको को बधाई दी. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 पर सफल लैंडिंग के अवसर पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें. पीएम मोदी ने भी इसरो प्रमुख को फोन कर बधाई दी.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus