Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

26 August 2023

23 अगस्त राष्ट्रीय स्पेस डे, चाँद पर शिव-शक्ति पॉइंट नाम

23 अगस्त स्पेस डे घोषित

बेंगलुरु: 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसका ऐलान किया. चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के टचडाउन पॉइंट को शिव शक्ति नाम दिया गया. पीएम ने बेंगलुरू में इसरो के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में वैज्ञानिको को संबोधित किया. ग्रीस और दक्षिण अफ्रीका का दौरा पूरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे बेंगलुरू पहुंचे हैं. बेंगलुरु से मोदी दिल्ली जायेंगे जहाँ स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट के पास चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं.

23 अगस्त भारत राष्ट्रीय स्पेस डे घोषित

पीएम मोदी ने कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को हिंदुस्तान नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाएगा. यह दिन हमें हमेशा प्रेरित करेंगा. PM मोदी ने ISRO वैज्ञानिकों के सामने यह घोषणा की. मिशन में महिला वैज्ञानिकों की भूमिका की सराहना की. जय जवान, जय अनुसंधान का नारा दिया. ISRO ने पीएम को चंद्रयान-3 के 3 बड़े मकसद बताए.

पीएम चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाले वैज्ञानिकों से रू-ब-रू हुए. पीएम मोदी चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उनसे अतिशीघ्र मिलने और उन्हें सलाम करने के लिए इंतज़ार में थे.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री 23 अगस्त को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2023) में भाग लेने के दौरान दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थे वही से चंद्रमा पर लैंडर विक्रम के ऐतिहासिक टचडाउन का सीधा प्रसारण देखा. अंतरिक्ष में 40 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 लैंडर विक्रम बुधवार शाम को चांद की दक्षिणी ध्रुव (South Pole) को छू गया. जिससे भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया. इससे पहले चंद्रयान-2 मिशन असफल हो गया था.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus