Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

14 August 2023

स्वतंतत्रा दिवस की पूर्व संध्या, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संदेश

राष्ट्रपति संदेश स्वतंतत्रा दिवस

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. जी-20, अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे. राष्ट्रपति ने देश के महानायकों गांधीजी, सरोजिनी नायडू, अम्मू स्वामीनाथन, रमा देवी, अरुणा आसफ अली और सुचेता कृपलानी को याद किया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रहा है. ISRO के चंद्रयान-3 मिशन का जिक्र किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाईचारा संदेश, महिला उत्थान, अर्थव्यवस्था और जी 20 का जिक्र किया. कहा, मेरे प्यारे देशवासियो, देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है. चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है. जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है, लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है, जो इन सबसे ऊपर है और हमारी वह पहचान है भारत का नागरिक होना. स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं, जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है. यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus