Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

10 November 2023

दीपावली उत्सव प्रारंभ, महाकालेश्वर उज्जैन में धनतेरस पूजा

महाकालेश्वर उज्जैन दिवाली उत्सव

उज्जैन: देशभर में धनतेरस पर बाजारों में जमकर खरीददारी हुई. धनतेरस से दीपवाली का उत्सव प्रारम्भ हुआ. सबसे पहले उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार से दीपावली पर्व शुरू हुआ. फुलझड़ी जलाकर महाकाल की संध्या आरती की. धनतेरस पर आज विशेष भोग लगाया गया. बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जिसमें कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शामिल हुए. दीपावली की सुबह भगवान महाकाल के आंगन में भस्म आरती होगी. इसके बाद दीपावली का पर्व मनेगा.

विश्व में कोई भी हिंदू धर्म का पर्व हो, सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर में मनाया जाता है. इसके बाद देश और दुनिया में पर्व की शुरुआत हो जाती है. दीपावली पर्व पर महाकाल मंदिर की छठा देखती ही बनती है. मंदिर में दीप उत्सव पर्व शुरुआत होते ही श्रद्धालु उमड़ने लगते हैं.

महाकाल मंदिर में परंपरा अनुसार हिंदू धर्म के सभी प्रमुख त्योहार एक दिन पहले मनाए जाते हैं. मान्यता है कि भगवान महाकाल अवंतिका के राजा हैं, इसलिए त्योहार की शुरुआत राजा के आंगन से होती है. इसके बाद प्रजा उत्सव मनाती है. अनादिकाल से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार इस बार भी 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी.

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus