Menu

News of Madhya Pradesh India

Hindi news portal of Bhopal. read regular fresh news of Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur. whole state reporting with MP News Portal

30 January 2024

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मप्र 15 राष्ट्रीय राजमार्ग शिलान्यास

मप्र राष्ट्रीय राजमार्ग शिलान्यास

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने प्रदेश को सड़क मार्ग को बेहतर बनाने बड़ी सौगातें दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी. वे जबलपुर के बाद भोपाल पहुंचे. यहां लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 8,038 करोड़ की लागत से 498 किलोमीटर लंबाई वाली 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 तक मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा. राजमार्ग परियोजनाएं मध्यप्रदेश को इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर हब बनाएंगी. दिल्ली से उद्योग यहां आएंगे. भोज ताल पर रोप-वे और केबल कार के प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी मिलेगी. उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप- वे के प्रस्ताव को मंजूरी शीघ्र. आगामी महीने में 171 करोड़ रुपए के इस प्रकल्प के लिए निविदा की कार्यवाही करने की तैयारी है. उज्जैन से कोटा की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी. एमपी में 27 रोप-वे बनाने के प्रस्ताव पर काम कर रहे है.

इन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ
- NH- 46 के 1239 करोड़ लागत के 17 किमी लंबे अयोध्या बायपास खण्ड का छ:-लेन चौड़ीकरण
- NH-146 बी के 805 करोड़ की लागत के 28 किमी लंबाई के बुधनी से शाहगंज खण्ड का चार लेन चौड़ीकरण, - एन.एच.-146 बी के 784 करोड़ लागत के 40 किमी लंबे शाहगंज से बाड़ी खण्ड का चार-लेन चौड़ीकरण
- NH-552 (विस्तारित) 493 करोड़ लागत की 27 किमी लंबी मुरैना, अम्बाह एवं पोरसा बायपास का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH-552 (विस्तारित) के 483 करोड़ लागत से 48 किमी लंबाई के मध्यप्रदेश/राजस्थान सीमा से श्योपुर-गोरस का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण, एन.एच. 752 बी का 120 करोड़ की लागत से 6 किमी लंबाई के ब्यावरा बायपास का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH-752 सी पर 214 करोड़ की लागत से 11 किमी लंबे शुजालपुर बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH- 347 सी पर 468 करोड़ लागत से 32 किमी लंबे कसरावद, सेलानी, खरगौन एवं बिस्टान बायपास का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH-552 (विस्तारित) पर 348 करोड़ की लागत से 22 किमी लंबाई के अटेर एवं भिण्ड बायपास का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH-347 सी पर 461 करोड़ की लागत से 56 किमी लंबाई के सरवरदेवला से पाल (म.प्र./महाराष्ट्र सीमा) खण्ड का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH-552 (विस्तारित) के 417 करोड़ की लागत से 63 किमी लंबे गोरस से श्यामपुर मार्ग का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH (विस्तारित) के 1080 करोड़ लागत से 55 किमी लंबाई के श्यामपुर से सबलगढ़ मार्ग का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH-56 के 371 करोड़ की लागत से 28 किमी लंबे दाहोद (गुजरात सीमा) से अम्बुआ खण्ड का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH- 346 पर 426 करोड़ की लागत से 42 किमी लंबाई के पिछोर से दिनारा मार्ग का दो लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण
- NH-347 ए के 329 करोड़ की लागत से 24 किमी लम्बाई के मुलताई से मध्यप्रदेश/महाराष्ट्र सीमा तक का दो-लेन (पेव्ड शोल्डर के साथ) सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया

Retrieved from(websites).

comments powered by Disqus